सरकार के प्रभावों का सामना कर रही है पत्रकारिता :डॉ चतुर्वेदी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में शुक्रवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
   
एमसीजे समन्वयक डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कहा वर्तमान समय की पत्रकारिता तेजी से बदल रही है। वैश्विक स्तर पर इसकी छाप भी दिखाई दे रही है। पत्रकारिता के लिए स्वतंत्रता आवश्यक है जिससे निष्पक्षता के साथ समाज का मार्ग दर्शक बन सके। उन्होंने कहा कि सत्तासीन सरकारों के प्रभाव का सामना पत्रकारिता को करना पड़ रहा है। फिर भी पत्रकारिता अपना कार्य कर रही है। शिक्षक डाॅ आरएन पाण्डेय ने कहा कि आज का दिवस स्वतंत्र प्रेस के महत्व पर प्रकाश डालता है। दुनिया भर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। 

डाॅ अनिल कुमार विश्वा ने कहा कि यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन की सिफारिश के बाद 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया। तन्या सिंह, कामिनी चौरसिया, कल्पना पाण्डेय, ग्रेसी यादव, अनुश्री यादव, श्रेया श्रीवास्तव, सुधांशु शुक्ल, अक्स पाण्डेय ने भी विचार रखे। संचालन छात्रा तन्या ने किया।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का भी लखनऊ सीट से करवाया नामांकन

संबंधित समाचार