Loksabha election 2024: कल से घर पर ही मतदान कर सकेंगे दिव्यांग मतदाता
दिव्यांगों के यहां जाने के लिए अधिग्रहीत हुए 12 वाहन
बहराइच, अमृत विचार। जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और दिव्यांगो को सुविधा घर पर ही उपलब्ध करवाने के लिए 12 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। यह वाहन घर घर जाकर दिव्यांग लोगों से मतदान करवाएंगे। इन वाहनों के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार दिव्यांग लोगों को मतदान की सुविधा घर पर ही उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उसी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिव्यांग लोगों को मतदान करने की तिथि चार और पांच मई निर्धारित की है। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह की ओर से शुक्रवार को 12 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। इन वाहनों से बीएलओ और अन्य अधिकारी शनिवार से दिव्यांग लोगों के घर घर जाएंगे। जिससे कि दिव्यांग आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
ये भी पढ़ें -आस्था ने लांघी सरहद,पाकिस्तान से अयोध्या आए राम भक्त-रामलला का लिया आशीर्वाद
