शाहजहांपुर: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुवायां, अमृत विचार: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के घर वापस नहीं लौटने पर पीड़ित पिता ने तहरीर देकर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 अप्रैल को शाहजहांपुर रोड पर पुवायां में कोचिंग पढ़ने गई थी। पिता कोचिंग में छोड़ कर चले गए, छुट्टी के समय जब भतीजा लेने पहुंचा तो बेटी कोचिंग से गायब थी। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा।
इसके बाद पिता ने थाने पर सर्वजीत सिंह ,करतार सिंह मनजोत सिंह ,सरबजीत की मां बलविंदर कौर ,बहन अमन कौर सभी निवासी गांव बेला मदारपुर उसके दोस्त प्रतिपाल सिंह व नरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित ने बताया कि प्रतिपाल सिंह की दुकान कोचिंग सेंटर के सामने है जिस पर सर्वजीत सिंह रोजाना बैठता था।
पुत्री को गायब करने में इन सभी लोगों की भूमिका है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ कोई भी घटना हो सकती है। पीड़ित ने बताया कि सर्वजीत की मां ने अपने प्रेमी लड्डू सिंह के साथ मिलकर अपने पति के ही गोली मारी थी, जिसका मुकदमा पुवायां थाने में पंजीकृत है और यह महिला जेल भी जा चुकी है जमानत पर बाहर है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विपिन हत्याकांड में पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी दे रहे धमकी
