अयोध्या: 20 वर्षीय एक युवक का फंदे से लटका मिला युवक का शव, दिसम्बर में हुई थी शादी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हैदरगंज/अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना शुक्रवार की देर रात गौहानी खुर्द गांव की है। बताया जाता है कि सुखदेव पुत्र दीनदयाल विश्वकर्मा का शव घर के अंदर बने एक कमरे में छत के बयालों में रखी बल्ली में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया।

परिवार के लोगों ने उसे उतार कर आनन फानन में सीएचसी रमवाकलां पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया सुखदेव की शादी दिसंबर में हुई थी तभी से वह परेशान रहता था। निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े :कारोना रोधी टीका: Vaccine की डेढ़ अरब से अधिक डोज लगने के बाद 10 लोगों में हुई थी ब्लड क्लाटिंग

 

 

संबंधित समाचार