प्रधानमंत्री का आना रामलला के प्रति समर्पण का प्रतीक, बोले वेद गुप्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर अयोध्या में रविवार को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री का राम मंदिर शिलान्यास से लेकर प्राण प्रतिष्ठा और अब फिर अयोध्या आना उनकी रामलला के प्रति समर्पण और आस्था का प्रतीक है। 

3
अयोध्या : पूरा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते नगर विधायक व क्षेत्रीय महामंत्री


यह बात नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से तमाम कार्यक्रम ऐतिहासिक हुए हैं और प्रधानमंत्री का रोड शो भी ऐतिहासिक होगा। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या में होने वाले 5 फरवरी को प्रधानमंत्री के रोड शो को ऐतिहासिक बनना है। 

अवध प्रांत के महामंत्री ने बूथवार  कार्यकर्ताओं से संख्या प्राप्त किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, शारदा यादव, दीपेंद्र सिंह, नंदकुमार सिंह, रणधीर सिंह डब्लू , दिनेश कुमार मिश्रा, वरुण  चौधरी, स्वाति सिंह, लक्ष्मी सिंह, ओम प्रकाश यादव, राजेश पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: मुख्यमंत्री योगी का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

संबंधित समाचार