बदायूं: मां, भाभी को सीएचसी पर छोड़कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बदायूं, अमृत विचार। मां और भाभी को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छोड़कर वापस घर लौट रहे युवक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन ने अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव वैरपुर मानपुर निवासी वीर सिंह (25) पुत्र तेजपाल खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी बहन विजन देवी की शादी गांव गढ़िया में हुई है। विजन देवी को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों ने उन्हें सहसवान के सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। विजन देवी ने मायका पक्ष को सूचना दी। जिसके बाद वीर सिंह अपनी मां और भाभी के साथ बाइक से सहसवान सीएचसी पर गए। 

मां और भाभी को वहीं छोड़कर वीर सिंह वापस घर आ रहे थे। रास्ते में गांव सिलहरी स्थित चोई की पुलिया के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचना दी। परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya: संजू का तबला, हरिहरन की गायकी और शोवना नारायण का कथक रहा आकर्षण
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह धूमधाम से समाप्त: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा – “विश्व का पथ-प्रदर्शक है यह संस्थान”
पर्यावरणविदों ने कहा पशु हमारे प्रथम आदर्श और शिक्षक रहे हैं... नेशनल पीजी में हुआ जलवायु परिवर्तन पर मंथन
भविष्य आईटी का है, तकनीकी स्किल्स बढ़ाएं नहीं तो पीछे रह जाएंगे: डॉ. आशीष गोयल