गजब : साली को लेकर भाग रहे जीजा को परिजनों ने जमकर धुना, युवक ने बताई थी गलत लोकेशन...दादी ने देखा तो पकड़े गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। साली को लेकर भाग रहे जीजा को उसकी ससुराल और घर वालों ने पीछा कर पाकबड़ा में धर दबोचा। यहां लात-घूसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर धुनाई की। मौका देख राहगीरों ने भी उस पर हाथ साफ किया। राहगीरों को भी पीटते देख आरोपी के परिजन ने उनका विरोध किया और कहा, ये हमारी रिश्तेदारी का मामला है। इसके बाद परिजन जीजा-साली को गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए। यह वाकया शनिवार दोपहर का है।

दिल्ली रोड पर पाकबड़ा में पेट्रोल पंप के किनारे पर जीजा-साली को भागते हुए परिजनों ने देख लिया। फिर उसे पीछा कर पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया था। परिजनों ने बताया कि 27 अप्रैल को युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया था। उसकी ससुराल और घर वाले उन दोनों की तलाश में ही घूम रहे थे। वैसे इस मामले की सूचना परिजनों ने थाने पर भी दे रखी थी। परिजनों ने बताया कि दोपहर में युवक से फोन पर बात हुई, उसकी लोकेशन पूछी तो बोला वह पाकबड़ा में सीएनजी पेट्रोल पंप पर है। जहां ससुराल व उसके घर वाले पहुंचे थे लेकिन, वह वहां नहीं मिला। काफी देर तक इंतजार के बाद वे लोग पाकबड़ा कस्बे की ओर आ गए थे।

 इसी दौरान युवक-युवती (जीजा-साली) महानगर से ऑटो से पाकबड़ा में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे। ऑटो से उतर हाईवे क्रॉस कर दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े पैदल एमडीए की ओर जा रहे थे। इसी दौरान युवती की दादी ने देख लिया और अपने साथ के लोगों को बताया। जिस पर युवती व युवक के घर वालों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। परिजन युवक-युवती को लेकर मौके से निकल गए थे। इन लोगाें ने पाकबड़ा थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी है।

युवक के दो साल का है बच्चा
परिजनों ने बताया कि युवक मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। वह पेशे से वकील है। उसके दो साल का बच्चा भी है। उसकी ससुराल थाना क्षेत्र बिलारी के गांव में है। युवक के ससुराल वालों ने बताया कि युवती की शादी की बात चल रही थी। तभी घर से कुछ सामान लेने के बहाने ये दोनों, जीजा-साली फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, घर घुसकर अपहरण का प्रयास

संबंधित समाचार