बरेली: शनिवार से थानों में फिर सक्रिय होगी महिला हेल्प डेस्क
बरेली, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र में महिला अपराध रोकने के लिए कई माह से सुस्त पड़ी महिला हेल्प डेस्क को दोबारा सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। पहले नवरात्र से यह सक्रिय रूप से कार्य करने लगेगी। बलरामपुर और हाथरस की …
बरेली, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र में महिला अपराध रोकने के लिए कई माह से सुस्त पड़ी महिला हेल्प डेस्क को दोबारा सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। पहले नवरात्र से यह सक्रिय रूप से कार्य करने लगेगी। बलरामपुर और हाथरस की घटना के बाद शासन स्तर से भी इन्हें सक्रिय करने के निर्देश जारी हुए हैं। हाथरस और बलरामपुर में हुई घटनाओं के बाद शासन और पुलिस किसी तरह की चूक करना नहीं चाह रहा है।
वहीं, जिले में भी महिला अपराध बढ़ रहे हैं। एसएसपी कार्यालय में प्रत्येक दिन आने वाले प्रार्थना पत्रों में से करीब 40 प्रतिशत महिला अपराध से संबंधित ही प्रार्थना पत्र होते हैं। वहीं, थानों में बनाई गईं महिला हेल्प डेस्क भी सुस्त पड़ी हैं। महिला अपराधों को कम करने और जल्द न्याय मिल सके।
इसके लिए प्रत्येक थाने में सुस्त पड़ी महिला हेल्प डेस्क को शारदीय नवरात्र की प्रथम तिथि यानी आज से यह पूरे जिले में सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यह अभियान छह माह तक लगातार चलाया जाएगा।
