रायबरेली: बेहोशी की हालत में गांव से दूर मिली किशोरी, रेप का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावा/रायबरेली, अमृत विचार। बेहोशी की हालत में गांव से दूर चुरुवा गांव के पास किशोरी के मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी के मांग में सिंदूर भरा हुआ था। परिजनों ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिग अपने घर से दूर थाना क्षेत्र के चुरुवा गांव के पास संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिली। जैसे इसकी जानकारी परिवारीजनों की हुई तो तत्काल उसे लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचे। 

पारिवारिक जनों की मानी जाए तो उनका कहना है कि हमारी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया गया है, जबकि पीड़िता कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। उसके मांग में सिंदूर भी लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे पीएम मोदी, VIP गेट पर हुई सजावट, देखें Video

संबंधित समाचार