Hamirpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा...हादसे में खलासी की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

हमीरपुर, राठ, अमृत विचार। थाना चिकासी क्षेत्र में धसान नदी किनारे टोला खंगारन गांव से ट्रक में मौरंग भरकर ला रहा ट्रक राठ उरई मार्ग पर रिहुंटा पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार खलासी की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

फिरोजाबाद जिले के जसराना तहसील के झपारा गांव निवासी राहुल पुत्र महिपाल सिंह ट्रक में खलासी के तौर पर कार्य करता था। वह चालक के साथ चिकासी थाने के टोलाखंगारन गांव में संचालित मौरंग खदान से ट्रक में बालू लोड कराने के लिए आया था। 

ट्रक में मौरंग लोड करवा कर वापस लौटने के दौरान रास्ते में बंगरा मार्ग पर रिहुंटा पुलिस चौकी के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार ट्रक चालक शीलेंद्र ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 

ट्रक में मौजूद खलासी राहुल की ट्रक के पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल ट्रक में खलासी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी मोहिनी, मां रुक्मणी, और बहन सुमन के अलावा पांच वर्षीय पुत्री प्राची और दो वर्षीय पुत्र आयुष सहित अन्य परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर, हादसे के बाद मची चीख-पुकार, दो की मौत व सात घायल

संबंधित समाचार