बहराइच:खेत से लौट रहे वृद्ध पर तेंदुए का हमला, जंगल से निकल कर मारा झपट्टा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़ पुरवा गांव निवासी वृद्ध सोमवार सुबह खेत से नित्य क्रिया के बाद वापस लौट रहा था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। वृद्ध को CHC में भर्ती कराया गया है। जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के आजमगढ़ पुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय उमाशंकर पुत्र देवराज सोमवार को नित्य क्रिया के लिए खेत को गया था। वृद्ध नित्य क्रिया के बाद खेत से घर के लौट रहा था।

सुबह आठ बजे जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग हाका लगाते हुए दौड़ पड़े। जिसपर तेंदुआ वृद्ध को छोड़कर जंगल में भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुचे वन रक्षक कौशल किशोर सिंह, वाचर पंकज यादव ने घायल को एम्बुलेंस से PHC सुजौली भर्ती कराया। जहां से घायल को CHC मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस डायल 108 के EMT मनमोहन वर्मा व चालक प्रेम किशोर ने बताया कि घायल के गर्दन व सिर में चोंट आई है। जिसका प्राथमिक उपचार PHC में कराया गया है। 

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2024 : रायबरेली में कांग्रेस की सियासी जमीन को धार देंगी प्रियंका

संबंधित समाचार