लोकसभा चुनाव 2024 : रायबरेली में कांग्रेस की सियासी जमीन को धार देंगी प्रियंका 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली में सियासी समीकरण साधने के लिए कांग्रेस की बनाई रणनीति पर आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंच रही है। नामांकन के बाद उनका यह दूसरा दौरा है। भुएमऊ हाउस से प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी लोकसभा का संचालन करेंगी। खबर है कि उनके आने से पूर्व 40 सदस्यीय टीम पहुंच गई है। जो बूथ लेवल से लेकर जिला संगठन के लोगो के बीच जिले के राजनीतिक हालात पर चर्चा कर चुनाव जीतने के समीकरण बना रहे है।

प्रियंका गांधी रायबरेली से ही अन्य राज्यो व लोकसभा सीटो के प्रचार की जिम्मेदारी भी निभाएगी। भाई की संसदीय सीट बनी रायबरेली से इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही है। प्रियंका गांधी सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर इस समय चर्चा में है और यह इसे आक्रामक तरीके से हर जगह उठा रही है। प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्रों में कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर सकती है। खबर है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के अन्य नेता रैलियों को सम्बोधित कर सकती है

ये भी पढ़े:Lok Sabha Elections 2024: UP में तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, इन 10 सीटों पर होगी कल वोटिंग

संबंधित समाचार