तीसरे चरण के मतदान से पहले बोले सीएम योगी- जो जितना राम विरोधी होगा वह उतना ही राष्ट्र विरोधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सोमवार को कहा, "जो जितना राम विरोधी होगा वह उतना ही राष्ट्र विरोधी होगा। कांग्रेस का यह आचरण लगातार राम भक्तों का अपमान कर रहे हैं बल्कि हमारे सनातन राष्ट्र का भी अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश-दुनिया के अंतर भारत को अपमानित कराया है।"

मैनपुरी में जो हुआ वो निंदनीय है

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैनपुरी में जो हुआ वो निंदनीय है। महापुरुषों का हमेशा सपा ने अपमान किया है।  इस प्रकार की अराजकता सपा के लोगों के डीएनए में है। जब भी वे सत्ता में रहे हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश को दंगो की आग में झोंका है।"

बता दें कि मंगलवार 7 मई को उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी। तीसरे चरण के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान होगा। 

यह भी पढ़ें:-अमेठी: कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी 12 गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर हमले का आरोप

 

संबंधित समाचार