ये अमेठी की संस्कृति नहीं है, कार्यालय के बाहर हुई तोड़फोड पर बोले कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में अज्ञात उपद्रवियों के तोड़फोड़ करने पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "ये हमारी अमेठी की संस्कृति कभी नहीं रही। यहा लोकतंत्र के बहुत चुनाव हुए। यह पहली बार देख रहे हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये कौन लोग चुनाव लड़ने आ गए जो इस तरह की संस्कृति पैदा कर रहे हैं। इनके आपस में रिश्ते भी हैं विचारधारा में ये अलग-अलग हैं। ये हमारे भाइयों को भाइयों से लड़ा रहे हैं। लोग अपने काम पर वोट मांगे। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। इससे उन्हीं का नुसकान होने वाला है। ये अमेठी की संस्कृति नहीं है।"

बता दें कि रविवार देर रात को अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की।  वहीं इस संबंध में सद्दाम हुसैन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में की गई तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

 

संबंधित समाचार