जौनपुर सदर लोकसभा सीट से अब बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। यूपी के जौनपुर संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया, जौनपुर की राजनीति में यह उलट फेर लोगों के समझ से परे है। ज्ञात हो की इसके पूर्व श्रीकाल रेड्डी ने 1 मई को अपना नामांकन दाखिल किया था और प्रचार भी जोर शोर से उनका चल रहा था।

इतना ही नहीं धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकाल रेड्डी को लोगों का समर्थन भी मिल रहा था, अचानक बदले राजनीति में उनका मैदान से हट जाना चर्चा का विषय बना हुआ है वैसे तो राजनीति में हर चीज संभव है अब उनके आगे की क्या राजनीति होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

ये भी पढ़े: CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

संबंधित समाचार