Kanpur Dehat Fire : संदिग्ध हालत में दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख, बुझाने में दो लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में दो घरों में आग लग गई

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा थानाक्षेत्र के गदनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने ने दो घरों को चपेट में ले लिया। जिससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं आग बुझाने में दो लोग झुलस गए।

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गदनपुर गांव में मंगली प्रसाद कश्यप के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें इतना तेज हो गई कि उसने पड़ोसी शिवबालक के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। आग बढ़ती देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। 

ग्रामीणों ने सूचना दमकल व पुलिस को दी। जब तक दमकल टीम पहुंची तब तक काफी नुकसान हो गया था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से मंगली प्रसाद के घर में रखा दस क्विंटल भूसा, साइकिल व दस हजार रुपये जलकर राख हो गए। 

जबकि शिव बालक के घर में गृहस्थी का सामान व चार क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। आग बुझाते में गांव के मुकेश व ओमप्रकाश झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आकलन कर तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार...बने व अधबने तमंचे-रायफल, कारतूस बरामद

संबंधित समाचार