सेंट जॉन्स एकेडमी की ओनिका ने हासिल किए 99 फीसदी अंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनी।  सोमवार को आईसीएससी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में सेंट जॉन्स एकेडमी की ओनिका खन्ना ने 99% अंक हासिल कर स्कूल और अपने माता पिता का मान बढ़ाया है। ओनिका भदोही निवासी व्यापारी मानस खन्ना की पुत्री है। उसकी मां श्वेता खन्ना गृहणी हैं। 

वह दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी है। बहन निशिका आठवीं और भाई राघव प्रेप का छात्र है। ओनिका कालेज के हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। उसने बताया कि वह सामान्य तरीके से अपनी पढ़ाई करती थी। कालेज के शेड्यूल के हिसाब से पढ़ना, खेलना, सोना और खाना होता था। पढ़ाई में तेज होने के साथ ही वह बेहतरीन एथलीट है। 

उसने राष्ट्रीय स्तर पर डिस्कस थ्रो में खेल चुकी है। उसे लोगों के बीच में बाद–विवाद करना, कहानी और नावेल की किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। ओनिका आगे चलकर स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि जिस प्रकार कोरोना के समय में डॉक्टरों ने लोगों की जान बचाई। उसी से उन्हें चिकित्सक बनने की प्रेरणा मिली।

संबंधित समाचार