लखीमपुर-खीरी: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। घोसियाना गांव के निकट झाड़ियों में युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके नाक से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। 

गांव घोसियाना के निकट कुछ लोगों ने ओयल- बेहजम मार्ग के किनारे झाड़ियों के नीचे पड़े शव को देखा। शव पड़े होने की खबर समूचे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला और उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि शव की उम्र करीब 30 वर्ष है। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार