Unnao News: साहब! दबंग कर रहा सरकारी तालाब पर कब्जा...पीड़ित ने SDM को दिया शिकायती पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में एसडीएम को दिया गया शिकायती पत्र

उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मार्ग स्थित चंद्रलोक शीतालय के सामने बने सरकारी तालाब में दबंग पड़ोसी काश्तकार मिट्टी भरान कर कब्जा करने की नीयत से नींव खुदवा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

संबंधित राजस्व ग्राम मुर्तजापुर निवासी राघवेंद्र, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रबोध व राजन ने एसडीएम नम्रता सिंह को दिये शिकायतीपत्र में कहा कि उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने खसरा नंबर-319 राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है। 

तालाब के पीछे एक काश्तकार का भूमिधरी खेत है। इस खेत के मालिक की नीयत अरसे से इस मार्ग स्थित बेशकीमती सरकारी तालाब पर कब्जा कर उसे करोड़ों में बेचने की है। ग्रामीणों के अनुसार दबंग द्वारा एक पखवाड़ा पूर्व तालाब में मिट्टी भरान कराया जा रहा था। 

शिकायत करने पर एसडीएम ने इस पर रोक लगा दी थी। सोमवार को वह तालाब के चारों ओर नींव खुदवा रहा था और निर्माण कराने की नीयत से ईंट व मौरंग आदि भी जमा करवा दी थी। ग्रामीणों ने सोमवार को दोबारा एसडीएम को शिकायती पत्र देकर तालाब पर अवैध निर्माण रोकने व कब्जेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व CM अखिलेश यादव अकबरपुर लाेकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में कर रहे जनसभा, पुलिस-प्रशासन तैनात

 

संबंधित समाचार