बरेली: शख्स ने 8 माह की गर्भवती पत्नी और तीन साल की बेटी को नहर में फेंका, मायके वालों को हादसा बताकर आरोपी हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक शख्स ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची को नहर में फेंक दिया और इसको हादसे का रूप बता कल इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दे दी। महिला के मायके वालों ने आरोपी दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला व उसकी डेढ़ साल की बच्ची के शव को नहर से बरामद कर लिया है। शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला पीलीभीत के ग्राम खगोरा निवासी कैसर खां ने अपनी 25 वर्षीय बेटी कुलसुम का विवाह 5 वर्ष पहले गांव के ही मिसरयार खां पुत्र नन्हे खां के साथ किया था। आरोप है उनका दामाद उनकी बेटी को सोमवार के दिन दवा दिलाने के बहाने उसकी डेढ़ साल की बेटी के साथ ग्राम महोलिया थाना भुता बरेली ला रहा था। इस दौरान बरेली के पास उनकी बेटी कुलसुम और डेढ़ साल की बेटी को मारकर नहर में फेंककर फरार हो गया। 

कुलसुम के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है मिसरयार खां का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसमें उसकी पत्नी बाधा बनी हुई थी इसलिए उसने यह घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

ये भी पढे़ं- बरेली:अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ

 

संबंधित समाचार