कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है, इनके दम पर ही BJP बनी देश की सबसे बड़ी पार्टी :भूपेंद्र चौधरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरीगंज /अमेठी, अमृत विचार। अमेठी लोकसभा क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित आशीर्वाद लान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को  रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 400 पार नारे को सरकार करेगी।  

उन्होंने कार्यकर्ता बैठक स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की 10 साल तथा प्रदेश की 7 साल की सरकार में जो भी घोषणा पत्र में शामिल था भारतीय जनता पार्टी ने शत् प्रतिशत घोषणा पत्र को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद जातिवाद और वंशवाद से कोसों दूर है ।पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वेसर्वा है उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करते हुए देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है, प्रदेश में राम राज्य की स्थापना की है, बिजली, सड़क ,शिक्षा चिकित्सा सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, और आज देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाए हुए देख रहा है। भारत विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है। 

उन्होंने कहा कि अमेठी में पांचवें चरण में मतदान होगा सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र से लोगों को औगत कराते हुए आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर बीजेपी को वोट देने की अपील करें। उन्होंने कहा देखा गया है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में ज्यादातर 60 या 65 प्रतिशत ही वोटिंग होती है जबकि पंचायत चुनाव में मत प्रतिशत अधिक होता है ऐसे में सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्तर पर चुनाव को लेते हुए मतदान 85 से  95  प्रतिशत तक होना सुनिश्चित करायें। 

उन्होंने सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया, उपस्थित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी के साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बनने वाली भाजपा सरकार में एक कमल अमेठी का भी दोबारा शामिल होगा। और यह आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर ही होगा, उन्होंने कहा मंच पर तीन पीढ़ी के नेता बैठे हुए हैं, एक समय था जब भाजपा के लोगों को परेशान किया जाता था, कोई बीजेपी का झंडा लेकर चलता था तो उसे परेशान किया जाता था ,आज परेशान करने वाले लोग स्वयं अमेठी से नामांकन करने का हिम्मत नहीं कर रहे हैं। 

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, प्रदेश मंत्री एवं अमेठी प्रभारी शंकर गिरी, लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव, लोकसभा प्रभारी राजकिशोर रावत,जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह,सलोन विधायक अशोक कोरी,जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री सुधाँशु शुक्ला ने किया।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: यूपी में 10 सीट के लिए मतदान जारी, चुनाव आयोग ने जारी किए दोपहर 5 बजे तक के आंकड़े

संबंधित समाचार