Loksabha election 2024: अपना दल (एस) ने घोषित किये दो प्रत्याशी, विधायक रिंकी कोल मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच अपना दल (एस) के दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। मिर्जापुर सीट से अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ेंगी जबकि रॉबर्ट्सगंज सीट पर पार्टी ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है। बताते चलें कि अपना दल (एस) को भाजपा के साथ गठबंधन में दो लोकसभा सीट मिली हैं। गौरतलब है कि रिंकी कोल वर्तमान में छानबे से विधायक हैं। 

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: यूपी में 10 सीट के लिए मतदान जारी, चुनाव आयोग ने जारी किए दोपहर 5 बजे तक के आंकड़े

संबंधित समाचार