लखीमपुर खीरी: 'जब तक तुम जिंदा रहोगी मैं तुम्हें...' पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवक के एकतरफा प्यार से परेशान है महिला

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जब तक तुम जिंदा रहोगी मैं तुम्हे परेशान करता रहूंगा। यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं है। बल्कि महिला से एकतरफा प्यार कर रहे युवक ने उसके घर के दरवाजे पर जाकर कहे। इससे महिला और उसके परिजन अवाक रह गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

मामला थाना मझगई क्षेत्र के एक गांव का है। एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव छोटी कंधरहिया निवासी राजकिशोर उसे कई दिनों से मोबाइल नंबर पर कॉल करता है और अश्लील बातें कर परेशान करता है। वह जब विरोध करती है तो गाली गलौज करता है। परेशान होकर उसने यह बात अपने परिवार के लोगों को बताई। परिवार वालों ने भी युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रहा है। घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे की है। 

आरोपी राजकिशोर ने पहले उसे दूसरे नंबर से फोन किया। अनजान नंबर होने के कारण उसने कॉल रिसीव की तो कॉल राजकिशोर की निकली और वह फिर अश्लील बातें करने लगा। महिला ने इस पर कॉल डिस्क्नेट कर दी। इसके थोड़ी देर बाद आरोपी उसके घर पर आ गया और अश्लील इशारे करते हुए कहने लगा कि जब तक तुम जिंदा रहोगी मैं तुम्हें परेशान करता रहूंगा या फिर तुम मेरे कहने के अनुसार चलो।

आरोप है कि उसे धमकी दी कि जैसा वह कहे वैसा करो, वरना जान से मार देंगे। यह सुनकर महिला के परिजन भी अवाक रह गए। युवक से परेशान महिला थाना मझगईं पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का उत्पीड़न कर रही भाजपा: मायावती

संबंधित समाचार