श्रावस्ती लोकसभा से 13 तथा गैंसड़ी विधानसभा से 7 उम्मीदवारों के नामांकन वैध

श्रावस्ती लोकसभा से 13 तथा गैंसड़ी विधानसभा से 7 उम्मीदवारों के नामांकन वैध

बलरामपुर,अमृत विचार। 58 संसदीय श्रावस्ती सीट के लिए रिटर्निंग ऑफिसर / निर्वाचन अधिकारी  अरविंद सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को सकुशल , निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई । 

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुल 05  लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए ।  धीरेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी ,  बालमुकुंद निर्दलीय , अशरफ हुसैन शाह निर्दलीय , चंद्र प्रकाश द्विवेदी निर्दलीय , कृष्ण कुमार भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी का नामांकन पत्र खारिज किया गया।

प्रत्याशी जिनके नामांकन पत्र  वैध पाए गए
1 - साकेत मिश्रा - भाजपा 
2 -राम शिरोमणि वर्मा -  सपा 
3 -हनुमान प्रसाद - किसान मजदूर संघर्ष पार्टी 
4 - शांतिदेवी  - निर्दलीय
 5 -मोइनुद्दीन अहमद खान - बसपा
6 - सुजीत कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी
7 - अनिल कुमार तिवारी - निर्दलीय
8  - युगल किशोर शुक्ला - आम जनता पार्टी
9 - अहमद जिया खान - पीसपार्टी
10- कुमारी गीता गौतम - राष्ट्रीय जनता पार्टी
11 -  मालिक राम - निर्दलीय
12 - मो शफीक - पीस पार्टी
13 - कृष्ण कुमार - सम्यक पार्टी

विधानसभा गैंसड़ी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 01 प्रत्याशी महेंद्र कुमार , निर्दल का नामांकन पत्र  खारिज  कर दिया गया है

विधानसभा में  प्रत्याशी का वैध नामांकन
1 - शैलेश कुमार सिंह - भारतीय जनता पार्टी 
2 - राकेश कुमार यादव - समाजवादी पार्टी 
3 - मोहम्मद हारिस खान - बहुजन समाज पार्टी 
4 - रामदुलारे - निर्दल
5 - लक्ष्मण लाल - निर्दल
6 - मोहम्मद गुलजार अहमद - पीस पार्टी 
7 - शेषराम - निर्दल

डीएम ने बताया कि आगामी 9 मई  सायं 3:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे ।नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की सूची अंतिम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: हैदरगढ़ के लिए बस सेवाएं बंद, दर-दर भटक रहे यात्री