लखीमपुर-खीरी: चोरों ने जनसेवा केंद्र को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: कोतवाली सदर क्षेत्र के खंभारखेडा में स्थित एक जनसेवा केंद्र का मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और उसमें रखी डेढ़ लाख रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
 
खंभारखेड़ा चौराहा पर उमेश का जनसेवा केंद्र है, जिसमें वह एसबीआई बैंक की फ्रेंचाइजी भी संचालित करता है। मंगलवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी डेढ़ लाख रुपए से अधिक की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: 'जब तक तुम जिंदा रहोगी मैं तुम्हें...' पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार