बहराइच: जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा के अंगूठे को दांत से काटा, बेटे को भी पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के निजामपुर गांव में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा और उनके बेटे की जमकर पिटाई की। इसके बाद अंगूठे को दांत से काट लिया। पिता और पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में मंगलवार दोपहर में राधे पुत्र ननकान का अपने भतीजे पंकज पुत्र जगराम से भूमि विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर में कहासुनी हो रही थी। पंकज ने चाचा राधे को पटक पटक कर पीटा। जिसके चलते वह घायल हो गए। यही नही पंकज ने चाचा राधे के एक हाथ का अंगूठा मुंह में रख चबा डाला। पिता राधे को पिटते देख बेटा 25 वर्षीय सीताराम बचाने पहुंचा। तो उसे भी पंकज ने पीट पीट अधमरा कर उसका भी एक अंगूठा चबा डाला। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कालेज इलाज को भेजा है। थानाध्यक्ष आरती वर्मा ने बताया कि मेडिकल करवाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच में एसएसटी टीम ने फार्च्यूनर से बरामद किये तीन लाख रुपये, नहीं दे पाए हिसाब

संबंधित समाचार