सुल्तानपुर: नदी में नहाने उतरे प्रतापगढ़ के दो युवक डूबे

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

करौंदीकला/सुल्तानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सकरदे गांव के इब्राहिमपुर घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए दो युवक गोमती नदी में डूब गया। एक को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

प्रतापगढ़ जिले के कोटिया गांव थाना देवसरा के शोभनाथ पुत्र नन्हकू के दाह संस्कार में आये दो युवक श्यामू राव पुत्र मुरली राव निवासी ग्राम मढरामऊ और राहुल कुमार पुत्र शमसेर निवासी ग्राम पतरा थाना आसपुर देवसरा नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों नदी के बीच चले गए और डूबने लगे।

हल्ला गुहार पर किनारे मौजूद लोगो ने एक युवक श्यामू राव को बचा कर नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक राहुल कुमार नदी में डूब गया। गांव के गोताखोरों द्वारा डूबे युवक की खोज की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी हासिल कर डूबे युवक की तलाश में जुटी है। 

ये भी पढ़े: रेडक्रॉस दिवस पर श्रावस्ती में आपदा मित्रों ने किया रक्तदान, बनाया सबसे बड़े कैंप का रिकार्ड

संबंधित समाचार