बरेली: चाकू की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। एक महिला को उसके गांव के ही दो युवकों ने जबरन घर में घुसकर उसे चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रख लिया। उसके बाद दोनों ने चाकू की नोक पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं महिला की वीडियो भी बना ली। उसे धमकी दी अगर वह किसी से शिकायत करेगी तो उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगें। 

महिला ने जब इसके बारे में सिरौली में कोर्ट के आदेश पर पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी उसके परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।

थाना सिरौली क्षेत्र की एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया उसके गांव के ही दो युवक 6 अप्रैल को उसके घर में घुस आए। इस दौरान दोनों ने महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने उस दौरान बनाई उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत सिरौली पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। 

कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी गुड्डू और सोनू के खिलाफ थाना सिरौली में नाजमद दुष्कर्म का मुकदजा दर्ज हो गया। तब से आरोपी उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। आज इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: वोटिंग के दौरान हुई कहासुनी...रात में घर पर बोला धावा, बुजुर्ग की ईंट से सिर फोड़कर हत्या

 

संबंधित समाचार