बिलारी: लूट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद/बिलारी/अमृतविचार। क्षेत्र के ग्राम नौसेना में आधी रात लगभग डेढ़ बजे लूट करने की नीयत से दुकानदार के घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।लूट की सूचना पर तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व पुलिस …
मुरादाबाद/बिलारी/अमृतविचार। क्षेत्र के ग्राम नौसेना में आधी रात लगभग डेढ़ बजे लूट करने की नीयत से दुकानदार के घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।लूट की सूचना पर तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी राम सागर मौक़े पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया वहीं गंभीर रूप से घायल दुकान स्वामी प्रेमपाल को तत्काल ही उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफ़र करवा दिया गया । तहसील क्षेत्र के ग्राम नौसना निवासी प्रेमपाल की घर में ही परचून की दुकान है वह इसके अलावा चाऊमीन आदि का ठेला भी लगाता है।
प्रेमपाल की पत्नी रेखा ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात वह अपने पति प्रेमपाल दो वर्षीय बेटी नैना और दो माह के बेटे सनी के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे । बताया कि आधी रात लगभग डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और उसकी दुकान में रखे लगभग पंद्रह हज़ार रुपया के अलावा घर में रखे सोने और चाँदी के सहित लगभग 50,000 रुपये का माल चुरा लिया ।
बताया कि अचानक से उसके पति की आँख खुल गई और वह बदमाशों को देखकर चिल्लाने लगे जिस पर एक बदमाश ने उन पर बंदूक तान दी। बताया कि उसके पति ने बदमाश से बंदूक छीन ली जिस पर दूसरे बदमाश ने उसके पति पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये । उसके बाद बदमाश फ़रार हो गए बताया कि तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिस्र मौक़े पर पहुँच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर बदमाशों को गिरफ़्तार करने के निर्देश दिए वहीं घायल प्रेमपाल की पत्नी रेखा की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ लूट का मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
लूट की सूचना पर पांच बजे ही घटना स्थल पर पहुँच गये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
बिलारी । क्षेत्र की ग्राम नौसेना में बदमाशों द्वारा लूट के दौरान दुकान स्वामी को गोली मारने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी पुलिस अधीक्षक विद्यासागर में सिर्फ़ 5 बजे ही घटना स्थल पर पहुँच गए और घटना स्थल का मौक़ा मुआयना किया साथ ही उन्होंने कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी को टीमें गठित कर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं वहीं उन्होंने कोतवाली प्रभारी को रात्रि गश्त प्रभावी करने के भी निर्देश दिए ।
आँखों देखा हाल बताते हुए बेहतर से कापी रही प्रेमपाल की बहन पूजा
हथियारबंद बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर दुकान स्वामी प्रेमपाल को गोली मारने का आँखों देखा वाक्य सुनाते हुए उसकी बहन पूजा थर थर करती रही उसने कहा कि जब बदमाश उसके भाई प्रेमपाल पर बंदूक ताने हुए थे उसकी आवाज़ सुनकर नीचे आयी तो देखा कि उसके भाई और बदमाश में छीनाझपटी चल रही थी बताया कि उसकी आँखों के सामने ही दूसरे बदमाश ने उसके भाई पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया और बदमाश मौक़े से फ़रार हो गए।
कॉसमॉस अस्पताल में चल रहा है गोयल प्रेमपाल का इलाज
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों द्वारा दुकान स्वामी को गोली मार दी गई जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए प्रेमपाल को परिजन मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में ले गए जहाँ उसका इलाज चल रहा है परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर के बाद प्रेमपाल का पेट का ऑपरेशन होगा अभी तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
