फिरोजाबाद: उप चुनाव से पहले बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। थाना …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके पुत्र शांति स्वरूप गुप्ता की नगला बीच में ही परचून की दुकान है। वह भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने तमंचे से उन पर गोली दाग दी। गोली उनके सीने में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ भाजपा नेता को आनन-फानन में आगरा निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता की मौत की खबर लगते ही नगला बीच में व्यापारियों ने एकत्रित होकर जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। परिजनों ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटने के बाद वह दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करते समय हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

संबंधित समाचार