सुलतानपुर: दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी उठा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/ सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के करमोली गांव मे बुधवार की रात छत के रास्ते दो घरों में दाखिल अज्ञात चोरों ने लाखो रुपये की कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। परिवारी जन गहरी नींद सोते रहे जिन्हे भनक तक न लग पायी। सूचना पर पंहुची थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये कार्यवाही शुरु कर दी है। 
 
बुधवार की रात गांव निवासी विजय कुमार पांडे का परिवार गहरी नींद सोया था। रात अज्ञात चोर पक्के मकान के छत के रास्ते आंगन मे पंहुचे और बंद कमरे का ताला तोड जेवरात और कीमती सामानो से भरा बक्सा उठा ले गये। और घर से कुछ दूरी पर बक्से को तोड अंदर रक्खा सोने का(1 )चैन (3 )अंगूठी (3) चांदी की पायल (5 )करधन (4 ), सोने.की मटर माला (3)लॉकेट(( 1 )माथ बेदी  (2 ), चांदी का पवजेब (1) सोने की झुमकी( 1 )नथिया (1 )कान का बाला 1जोडा और 6000 नगद निकाल कर कपडा व अन्य सामान छोड कर  चम्पत हो गये। इसी रात  विजय कुमार पांडे के पडोसी वंदना पाडे के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया और छत के रास्ते घर मे दाखिल हुये  और कमरे का ताला तोड बक्सा उठा ले गये जो घर के कुछ दूरी पर पडा मिला। 

वंदना ने बताया कि बक्सा मेरी सास का है जिसमे कितने जेवरात और कौन सामान रखा था वह बाहर है जब आयेगी तो वही बता पायेगी। फिलहाल वंदना का कहना है कि मेरा एक जोडी चांदी का पायल और 4 जोडी बिछुआ चोर ले गये । परिवारी जनो का कहना कि वह लोग गहरी नींद सोये थे । चोरी की भनक तक नही लग सकी । सुबह.जब उठे तो कमरों का टूटा ताला देख दंग रह गये। कमरे मे सामान बिखरा पडा मिला। सूचना पर पंहुची थाना पुलिस ने चोरी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना स्थल पर मौजूद उप निरीक्षक सुब्बा सिंह यादव  ने बताया कि जांच की जा रही है। चोरी घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बसपा नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य, समाज के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा', पद से हटाए जाने के बाद बोले आकाश आनंद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा