BSP ने जारी की दो प्रत्याशियों की लिस्ट, देवरिया से संदेश यादव को बनाया प्रत्याशी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी ने दो लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। गुरुवार को पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार देवरिया सीट से संदेश यादव को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कुशीनगर लोकसभा सीट से शुभ नारायण चौहान पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए हैं।

गौरतलब है कि अभी तक लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा आयोजित कर रही हैं। 

7 - 2024-05-09T105144.992

ये भी पढ़ें -'बसपा नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य, समाज के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा', पद से हटाए जाने के बाद बोले आकाश आनंद  

संबंधित समाचार