लो जी आ गया 25 साल बाद Nokia 3210, फीचर्स मिलेंगे जबरदस्त...जानिए कीमत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Nokia 3210: 25 साल पहले आपके हाथ में फोन Nokia का हुआ करता था। उसके बाद जैसे-जैसे समय बदलता गया और आपके हाथो में तरह-तरह के फोन आये।  आपने यूज भी किया।

लेकिन फिर से Nokia ब्रांडिंग वाला नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। अब Nokia 3210 का नया वेरिएंट 25 साल बाद बाजार में फिर से लॉन्च हुआ है।

Nokia कंपनी ने इसे पहली बार 1999 में लॉन्च किया था। उस वक्त ये फोन काफी ज्यादा पॉपुलर और लोगो का पसंदीदा हुआ करता था। अब  Nokia कंपनी ब्रांड ने इसे रिफ्रेश डिजाइन और नए एप के साथ लॉन्च किया है।


Nokia 3210 का लेटेस्ट एडिशन रिफ्रेश डिजाइन, अपडेट स्पेसिफिकेशन्स और YouTube Shorts जैसे ऐप्स के सपोर्ट के साथ आपको मिल जायेगा है।  इस फोन के सिग्नेचर गेम्स, T9 कीपैड, ट्रैकपैड और सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। 

Nokia 3210 2024 की कीमत नोकिया फोन ने इस फोन को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया है और यूरोप में Nokia 3210 (2024) की कीमत 89 यूरो (लगभग 7,990 रुपये) है।

फिलहाल ये जर्मनी, स्पेन और यूके में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। उम्मीद है कि भारत में भी Nokia 3210 लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई अभी तक जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- Google ने भारत में पेश किया निजी डिजिटल वॉलेट, अब आपको मिलेंगे ये फायदे

संबंधित समाचार