बरेली: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला के सिंधौली में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड चलने का वीडियो वायरल हुआ है। सेंटर बदायूं के उझानी में तैनात सरकारी डाॅक्टर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पीसीपीएनडीटी प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस नाम से एक और सेंटर जिले में संचालित हो रहा है।

बदायूं में तैनात रेडियोलाॅजिस्ट देहात में अपना अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित कर रहे थे। मामला खुला तो उन्होंने सिंधौली में उसी नाम से दूसरा सेंटर खोल लिया। उन्होंने बिना पंजीकरण कराए कुछ दिन पहले ही सेंटर का उद्घाटन किया और अवैध रूप से गर्भवतियों की जांच शुरू कर दी। वायरल वीडियो में सेंटर पर कई गर्भवतियां बैठी हैं और एक केबिन में अल्ट्रासाउंड मशीन के पास युवक बैठा दिखाई दे रहा है। इसमें डॉक्टर भी दिखाई दे रहे हैं। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। सिंधौली में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार