लखीमपुर-खीरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना धौरहरा क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव मूड़ी गोड़ियाना निवासी पवन कुमार (20) गुरुवार की देर रात अपने दूसरे घर पर खाना देने बाइक से जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: अखिलेश की सभा में बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने फटकारी लाठियां...दो जख्मी 

संबंधित समाचार