लखीमपुर खीरी: अखिलेश की सभा में बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने फटकारी लाठियां...दो जख्मी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: गुरुवार को कस्ता में पूर्व मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान बैरिकेडिंग टूटने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भांजी, जिससे दो युवक जख्मी हो गए। धौरहरा से सपा प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया ने पुलिस की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कारवाई की मांग है।

बता दें कि सपा मुखिया की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के लिए भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता पंडाल के ऊपर चढ़ गए तो कई बैरिकेडिंग पर चढ़कर सपा का झंडा लहराने लगे। इसी बीच बैरिकेडिंग भी टूट गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे बढ़ी तो उसके भी पसीने छूट गए।

पुलिस के जवानों ने लाठियां चला दीं, जिससे दो युवक घायल हो गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भीड़ को कंट्रोल करते समय पुलिस ने दोनों कार्यकर्ताओं को डंडा मार दिया, जिससे दोनों के सिर फूट गए। घायलों को सीएचसी में ले जाकर महरम पट्टी करवाई गई।

जनसभा के दौरान बेरिकेडिंग टूटने से भगदड़ मच गई थी। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भगदड़ के कारण दो युवक घायल हुए हैं। किसी पर भी लाठी नहीं चलाई गई है-शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: मुख्यमंत्री का फोटो लगा खोली कंपनी, नौकरी के नाम पर 12 लाख लेकर फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता