Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी तेलंगाना में दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित, 13 मई को होना है चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

मोदी महबूबनगर लोकसभा उम्मीदवार और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा के समर्थन में दोपहर लगभग दो बजे नारायणपेट में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में, प्रधानमंत्री शाम करीब साढ़े चार बजे हैदराबाद संसदीय उम्मीदवार डॉ. माधवी लता के समर्थन में शहर के एलबी स्टेडियम में चुनाव अभियान के अंतिम चरण में भाग लेंगे। 

जनसभा में सिकंदराबाद लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी, मल्काजगिरी से उम्मीदवार और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एटाला राजेंदर और चेवेल्ला लोकसभा उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी , सांसद भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और अन्य लोग भाग लेंगे। तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार को समाप्त हो जाएगा। मतदाता 13 मई को चौथे चरण के मतदान में 525 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मुलताई विधानसभा के चार मतदान केन्द्रों पर आज पुनर्मतदान, जानिए दोबार क्यों हो रही वोटिंग?

संबंधित समाचार