पीलीभीत: खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुआ का हमला, साथियों के शोर पर छोड़कर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार: आबादी क्षेत्र में एक बार फिर वन्यजीव की दस्तक हुई। खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। साथियों ने शोर मचाया तो तेंदुआ किसान को छोड़कर भाग गया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जानकारी जुटाई।

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़ासेमनगर उर्फ पंडरी के रहने वाले जसवंत कुमार खेती करते हैं।उनका खेत गांव के बाहर की तरफ तालाब के नजदीक है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह श्रमिकों के साथ खेत में गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे।इस बीच अचानक तेंदुआ आया और हमला कर दिया। जसवंत के हाथ में तेंदुआ के पंजे लगे। यह देख खेत पर ही मौजूद अन्य लोगों ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। 

जिसके बाद तेंदुआ जसवंत को छोड़कर वापस झाड़ियों की तरफ चला गया। आनन-फानन में घायल को बरखेड़ा के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।  हमले को लेकर ग्रामीणों में रोष दिखा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: छुट्टा पशु से टकराकर पुलिया से गिरी बाइक, दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार