Unnao: पति से अलगाव के बाद भट्ठा मालिक से हो गए प्रेम-संबंध, चोरी छिपे शादी करके बेटी के साथ रहने लगी, फिर पत्नी ने कर दिया दोनों का काम तमाम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में भट्ठा मालिक की पत्नी ने साथियों संग की थी मां-बेटी की हत्या

उन्नाव, अमृत विचार। एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन में मिले महिला व बच्ची के शव मां-बेटी के निकले। जिनकी हत्या कर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन के पास फेंका गया था। पुलिस ने गुत्थी लगभग सुलझा ली है और महिला के प्रेमी भट्टा मालिक, उसकी पत्नी सहित एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर घटना की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस ने घटना में प्रयोग हुई कार भी बरामद कर ली है। 

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर ताला सराय गांव के पास बीते मंगलवार भोरपहर एक युवती व बच्ची की हत्या कर शव फेंके जाने की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसका अधिकृत खुलासा नहीं किया है। 

मृत महिला की पहचान रोशनी (25) पत्नी छोटू तिवारी निवासी लखीमपुर खीरी कांशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है। उसके पास से हरदोई के लखनऊ रोड मन्ना पुरवा के सुनील कुमार ज्वेलर्स की दुकान का पर्स व विजिटिंग कार्ड मिला था। एसपी द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने दुकान पहुंचकर मृतका की फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई थी। इस पर सर्राफ ने एक  मोबाइल नंबर दिया था। इसी नंबर के सहारे उसकी पहचान की गई। 

पता चला कि महिला का अपने पति से शादी के कुछ समय बाद अलगाव हो गया था। इसके बाद से वह लखनऊ के पारा स्टेट लान के पास रहने लगी थी। सूत्र बताते हैं कि उसके घर से 500 मीटर दूर रहने वाले उसके प्रेमी भट्ठा मालिक मोनू मौर्य व  उसकी पत्नी बबली को पुलिस ने उठाकर कड़ाई से पूछताछ की तो बबली ने सच उगल दिया। उसने बताया कि पति मोनू से महिला के अवैध संबंध थे। कई बार मना करने पर भी वे लोग नहीं माने। 

इस पर महिला को रास्ते से हटाने के लिए उसने सुनोयोजित ढंग से हत्या की योजना बनाकर उसकी हत्या कर शव सर्विस लेन किनारे फेंक दिए थे। घटना में प्रयोग हुई एक कार व मोनू के पड़ोसी कल्लू समेत तीन अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है।  

5 मई को मनाई थी शादी की वर्षगांठ 

सूत्र बताते हैं कि बीती पांच मई को मोनू व रोशनी ने शादी की वर्षगांठ भी मनाई थी। इसकी जानकारी मोनू की पत्नी को हो गई थी। इसके बाद से उसने अपनी सौतन को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों  

लोगों के अनुसार बीते दो साल से मोनू मौर्य व रोशनी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मोनू ने रोशनी को घर से कुछ दूर एक मकान में रखा था। चर्चा है कि दोनों ने चोरी छिपे शादी भी कर ली थी।

ये भी पढ़ें- Unnao News: अनियंत्रित डंपर की चेचिस गुमटियों में घुसी, हादसे के बाद मची भगदड़...बच्चे की मौत दो अन्य घायल

संबंधित समाचार