मेरठ: लड़की बनकर करते थे डांस...फिर दो लड़कों से हो गए समलैंगिक संबंध, शादी के चक्कर में हत्या

मेरठ: लड़की बनकर करते थे डांस...फिर दो लड़कों से हो गए समलैंगिक संबंध, शादी के चक्कर में हत्या

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर में हाइवे के पास आम के बाग में दो युवकों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस जांच शुरू कर दी और इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस की जांच रिपोर्ट में हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई। 24 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हुई थी।

आप को बता दें पूरा मामला बीते बुधवार को हुआ था। खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव में आम के बाग में दीपक उर्फ मोंटी और मनोज के शव लावारिस हालत में मिले थे। 9 मई को पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

पुलिस के अनुसार, मृतकों के अन्य दो लड़कों से समलैंगिक रिलेशन थे। मृतक शादी आदि प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस किया करते थे। वहीं, पर चारों की मुलाकात हुई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दीपक और मनोज की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हुई।

दोनों डांस पार्टियों में या अन्य प्रोग्राम में लड़की बनकर नाचते थे और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया करते थे। इसी दौरान दोनों के समलैंगिक संबंध अंकुश और नवीन से हो गए।

मृतक दीपक के संबंध अंकुश से और मृतक मनोज के संबंध नवीन से थे। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों (अंकुश और नवीन) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी बता दी। और पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकुश का रिश्ता तय हो गया था। जिसका दीपक और मनोज विरोध किया करते थे। दीपक खुद अंकुश से शादी करने की बात कह रहा था।

ये भी पढ़ें-  मेरठ: जिम ट्रेनर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट...FIR