बरेली: पति शराब पीकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध...जेठों से भी कराया गैंगरेप, विरोध करने पर पत्नी को सिगरेट से दागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपी के भाइयों ने महिला से गैंगरेप किया और दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो मारपीट की और सिगरेट से उसे दाग दिया। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना बिथरी चैनपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आता है और उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। यही नहीं वह उस पर दबाव बनाता है कि उसके दोस्तों के साथ भी वह संबंध बनाए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे लोहे की रॉड से पीटा और उसे जलती सिगरेट से भी दागा। 

साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि 9 मई को वह घर में अपने पति के साथ थी। इस दौरान उसके दोनों जेठों ने पति की मौजूदगी में उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बारात में शामिल होने जा रहा था युवक

संबंधित समाचार