Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार की हवा विपक्ष के पक्ष में है- शशि थरूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा की आधी से अधिक सीट पर मतदान के बाद चुनाव प्रचार की हवा विपक्ष के पक्ष में है। शशि थरूर ने कहा, ''मैं यह कहने से खुद को रोक नहीं सकता कि सत्ताधारी पार्टी की ओर से बहुत सारी निरर्थक चीजें सामने लायी जा रही हैं, लेकिन इस चुनाव अभियान में हवा अब विपक्ष के पक्ष में है।’’
शशि थरूर ने यह बयान ऐसे दिन दिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर यह कहते नजर आ रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करने के साथ उससे संवाद कायम करना चाहिए क्योंकि वह एक संप्रभु राष्ट्र होने के साथ-साथ परमाणु हथियार संपन्न देश है।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अय्यर की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की और विपक्षी पार्टी पर पाकिस्तान तथा उसकी धरती से पनपने वाले आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।

शशि थरूर की यह टिप्पणी तब सामने आयी है जब मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर ‘अंबानी और अडाणी’ के साथ ‘सौदा’ करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या पार्टी को अपने नेता राहुल गांधी की ओर से उन्हें ‘गाली देना’ बंद करने के एवज में दोनों उद्योगपतियों से ‘टेम्पो में भरकर काला धन’ प्राप्त हुआ है। लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में 543 संसदीय सीट में से 284 सीट पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

ये भी पढ़ें- जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए', जमानत मिलने पर AAP कार्यालय में जश्न का माहौल 

संबंधित समाचार