जौनपुर: सपा प्रत्याशी के पिता के वाहन पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। लोकसभा चुनाव प्रचार करने मछली शहर आए सपा प्रत्याशी के पिता के वाहन पर एक युवक ने पथराव कर दिया, घटना गुरुवार को सायं काल की है। जानकारी के मुताबिक रामपुर कला गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान यह एक युवक ने पत्थराव कर दिया जिससे वाहन का शीशा टूट गया। 

वहीं इस घटना के बाद आरोपी को प्रचार में साथ चल रहे लोगों ने मौके से पकड़ लिया फिर मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। साथ चालक की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त गांव में गुरुवार को सायं पूर्व प्रधान अच्छेलाल यादव के घर पर सपा प्रत्याशी के पिता एवं केराकत के विधायक तूफानी सरोज नुक्कड़ सभा कर रहे थे।  

लोगों का कहना है कि उनके संबोधन से नाराज होकर उसी गांव के युवक लालबहादुर यादव ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए शिक्षा तोड़ दिया, गाड़ी के समीप खड़े चालक संजय यादव पुत्र राजदेव निवासी पचिस्ता मोलनापुर, थाना चिरैयाकोट जिला मऊ के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी, फिर उसे लेकर कोतवाली पहुंचे जहां चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चालक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में गांव के ही लवकुश, राजबहादुर और फूलचंद्र के उकसाने पर लालबहादुर द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है,मामले में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ का कहना है कि उक्त प्रकरण में एनसीआर दर्ज कर लिया गया है, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है।घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में राहुल बोले- मोदी ने अडानी को सौंपा देश का खजाना और आपसे कहते पकौड़ा बेचो, अखिलेश ने कहा- चौथा चरण करेगा BJP का बैलेंस खराब

संबंधित समाचार