बरेली: रोडवेज बस पर पथराव करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट चौकी के पास रोडवेज बस चालक से गाली-गलौज और मारपीट के बाद बस पर ईंट-पत्थर फेंकने वाले तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह कानपुर के आजाद नगर डिपो की बस लेकर सेटेलाइट चौकी के पास पहुंचे थे। बस अड्डे में खड़े ऑटो को हटाने को कहा तो चालक ने झगड़ा किया। विरोध करने पर सेटेलाइट चौराहा पार करने पर दो साथियों के साथ बस रोककर ईंट-पत्थर बरसाए। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दावत में गया हुआ था पति....पीड़िता ने SSP से की शिकायत

संबंधित समाचार