बरेली: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दावत में गया हुआ था पति....पीड़िता ने SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता जब महिला थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि 29 अप्रैल को उसका पति दावत में गया हुआ था। इस दौरान उसे अकेला पाकर उसके घर में एक युवक घुस गया और उसके सीने पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। महिला थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

आरोपी अब महिला को धमका रहा है कि उसने अगर किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। महिला ने आरोपी  के डर से घर से निकलना बंद कर दिया है। वहीं आरेापी के परिवार वाले लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: अक्षय तृतीया पर बाजार हुआ गुलजार, जमकर हुई सोने-चांदी की खरीदारी 

संबंधित समाचार