बरेली: पुलिस से की शिकायत तो सट्टेबाज ने युवक पर चढ़ा दी कार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर में एक सट्टेबाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर स्कॉर्पियो कार चढ़ा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना इज्जतनगर पुलिस ने सट्टेबाज समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुड़िया अहमदनगर निवासी रविन्द्र यादव ने बताया कि उनका भाई मुकेश यादव ने गांव के पंकज की पुलिस में कई बार सट्टा खिलवाने की शिकायत की थी। पंकज पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिससे वह रंजिश मानता था। आरोप है कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे उनका भाई मुकेश यादव विलयधाम चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान पंकज अपने दोस्त आशुतोष, अजयपाल यादव और सुमित के साथ आया और भाई पर स्कॉर्पियो कार चढ़ा दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिरौली में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील, वीडियो हुआ था वायरल

संबंधित समाचार