बेटियो‍ं को छेड़ने वालों की फोटो लगाई जाएगी चौराहों पर: योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेटियों को छेड़ने वालों की फोटो अब चौराहों पर लगाई जाएगी। योगी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियों को छेड़ने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जाएगी। “मिशन शक्ति” से अपराधियो को सबक सिखाया जायेगा। अपने …

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेटियों को छेड़ने वालों की फोटो अब चौराहों पर लगाई जाएगी। योगी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियों को छेड़ने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जाएगी। “मिशन शक्ति” से अपराधियो को सबक सिखाया जायेगा।

अपने दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर कांड के चलते मिशन शक्ति की शुरूआत यहाँ से की गई है। मिशन शक्ति से अपराधियो को सबक सिखाया जायेगा। बेटियो के साथ छेडछाड करने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि कि अच्छा काम करने वाले संगठनो को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मान करने का काम किया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया जायेगा। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन सालों में एक लाख 37 हजार पुलिस कर्मी भर्ती किये गये है। इससे पहले पुलिस में महिलाओ के लिए आरक्षण की व्यवस्था नही थी।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में पुलिस की जो भर्ती चल रही है उसमें कम से कम बीस प्रतिशत बालिकाए भर्ती किये जाने की व्यवस्था की है। इससे बालिकाए अपने पैरो पर स्वंय खडी होगी और समाज को सुरक्षा की गारंटी भी देंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाओ ने सफलता पूर्वक अपने ट्रेनिंग को पूरा किया है। आज बहुत सी बालिकाएं सुरक्षा के क्षेत्र मे आगे आकर उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ साथ समाज की सुरक्षा मे भी अपना योगदान दे रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका