Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में मतदान के चलते आज शाम से नहीं बिकेगी शराब...डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में मतदान के चलते आज शाम से नहीं बिकेगी शराब

उन्नाव, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान व मतगणना के दौरान देशी-विदेशी शराब, बियर व भांग की दुकानें बंद रहेंगी। मतदान दिवस से 48 घंटे पहले जहां दुकानें बंद हो जाएंगी। वहीं मतगणना वाले दिन भी दुकानें बंद रहेंगी। 

बता दें कि 13 मई को सुबह सात बजे से मतदान होना है। डीएम गौरांग राठी ने मतदान दिवस से 48 घंटे पहले देशी-अंग्रेजी शराब, बियर व भांग की दुकानें बंद कराने के जिला आबकारी अधिकारी व पुलिस को निर्देश दिये हैं। 

बताया कि इसी तरह मतगणना वाले दिन चार जून को पूरे दिन दुकानें बंद रहेंगी। बंदी आदेश पर अमल न करने वाले अनुज्ञापियों व अन्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आबकारी व पुलिस अधिकारियों को बंदी आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- जो इस दुनिया में नहीं, वह भी करेंगे मतदान...Kanpur में BLO ने कर दिया कमाल, मृतकों की भी घर-घर पहुंचाईं पर्चियां

संबंधित समाचार