Weather news: लखनऊ में बदला मौसम, चल रही धूल भरी आंधी-बारिश की सम्भावना-Video  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ और उससे सटे इलाकों में शनिवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर 11 बजे के बाद अचानक आंधी चलने लगी। ऐसे में तेज हवा की वजह से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि शनिवार सुबह हल्की धूप के बाद 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी शुरू हो गई। हवा के तेज झोंको के साथ उड़ी धूल से लोगों को वाहन चलाने में खासी परेशानी हुई। लखनऊ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और धूल भरी हवाओं का चलना जारी है। फिलहाल कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा अगले 3 दिनों में लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावन भी जताई जा रही है। 

2 - 2024-05-11T124447.731

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में लखनऊ के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अभी बादल छाए रहेंगे और धूप निकलेगी लेकिन गर्मी का असर कम रहेगा। वहीं अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। साथ ही शहर और आसपास के इलाकों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मौसम बदलाव की वजह से शनिवार को लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: एक लाख संविदाकर्मियों को मिलेगा ESI का लाभ, प्रक्रिया शुरू

संबंधित समाचार