Lok Sabha Chunav 2024: फर्रुखाबाद में भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत के रोड शो में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त...कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी
भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत के रोड में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रोड़ शो शुरू कर दिया है। आज गुरुगांव देवी मंदिर से निकलने वाले रोड शो में राजनाथ सिंह को भाग लेना था।
रोड शो के पूरे रास्ते पर भाजपा की झंडियों एवं गुब्बारों द्वारा सजाया गया है। एक किलोमीटर के रोड शो में 30 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने की तैयारी की गई थी।। दो स्वागत द्वार बनाए गए है। रक्षामंत्री राज नाथ सिंह के कार्यक्रम के निरस्त होने से भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए है। उनके स्वागत में की गई तैयारियां धरी रह गई हैं।
